फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Medal dedicated to Corona woriers.

कोरोना वारियर्स के नाम समर्पित किया कांस्य पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Medal dedicated to Corona woriers.
देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते विधायक ठुकराल। - फोटो : RUDRAPUR
टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक हासिल कर उत्तराखंड के साथ ही देश का नाम रोशन करने वाले अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने कहा कि यह मेडल मेरा नहीं बल्कि सभी देशवासियों का है। कहा कि कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए अहम भूमिका निभा रहे कोरोना वारियर्स के नाम वह यह मेडल समर्पित करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मनोज सरकार से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद नौ सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से अन्य पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ मिलेंगे, जबकि 10 सितंबर को रुद्रपुर पहुंच जाएंगे। इधर, राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी हरीश चौधरी ने बताया कि मनोज के रुद्रपुर पहुंचने पर राज्यभर के दिव्यांग खिलाड़ी उनका भव्य स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए वह अपने और साथियों के साथ मिलकर रणनीति बना रहे हैं। बताया कि दिव्यांग साथी स्कूटी, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर में रैली के माध्यम से शहर में मनोज का स्वागत करेंगे। वहीं अन्य सामाजिक संस्थाओं के ओर से भी मनोज के स्वागत के लिए रणनीति बनना शुरू हो गई है। बता दें कि, पैरालंपिक खेल में पदक हासिल करने वाले राज्य के एकमात्र व पहले खिलाड़ी मनोज सरकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक ठुकराल
रुद्रपुर। मनोज सरकार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और आवास प्रदान करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। विधायक ठुकराल ने मुख्यमंत्री से कहा कि देवभूमि का नाम रोशन करने वाले अर्जुन अवार्डी मनोज को आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में नजूल भूमि में रहना पड़ रहा है। पैरालंपिक खेल में पहली बार शामिल हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है। (संवाद)

मनोज सरकार।

मनोज सरकार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed