फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mayor lashes out at Jal Sansthan officials at the public grievance hearing.

Udham Singh Nagar News: जनता दरबार में जल संस्थान के अधिकारियों पर बरसे मेयर

Tue, 09 Jun 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mayor lashes out at Jal Sansthan officials at the public grievance hearing.
रुद्रपुर। मेयर जनता के द्वार अभियान के तहत सोमवार को ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर जल संस्थान के अधिकारियों पर बरस पड़े। उन्होंने कहा आप कहने के बाद भी पानी नहीं दे पा रहे हैं। हम टैंक बंद करा देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री तक मैसेज जाएगा कि मेयर ने टैंक बंद करा दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का जिला स्तरीय विशेष कैंप भी लगा जिसमें 70 से अधिक लोगों ने आवेदन किए। इनमें से कई पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही स्वीकृत किए गए। सुबह से ही ट्रांजिट कैंप और आसपास के वार्डों से लोगों का शिविर में पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

देर तक चले शिविर में लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में नगर निगम, विद्युत विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, आयुष्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा सहित कई विभागों ने अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिलने और दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत मेयर के समक्ष रखी गई। शिकायत सुनकर मेयर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से शहर में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे लेकिन यदि आज भी लोगों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है तो यह गंभीर विषय है।
वहां नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, राजू नबियाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद विष्णु, चिराग कालरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed