फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mayer showed opposition posturing

मेयर ने विपक्ष को दिखाया तेवर

Wed, 18 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 18 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mayer showed opposition posturing
विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहीं मेयर अचानक आक्रामक हो गईं। मेयर सोनी कोली ने विपक्षी पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास कार्यों को बाधित कर रहा है।
विज्ञापन

एलईडी खरीद में मेयर और नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत कांग्रेसी पार्षदों ने जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने सीडीओ, एसडीएम और वरिष्ठ कोषाधिकारी को मामले की जांच सौंपी थी। कमेटी ने तीनों को एलईडी खरीद में भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए कमिश्नर के पास कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। भ्रष्टाचार के मामले में विपक्षी पार्षदों के तेवर के चलते बैकफुट पर रहीं मेयर बुधवार को आक्रामक हो गईं। मेयर ने विपक्षी पार्षदों के खिलाफ जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्षद जानबूझ कर विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं। जबकि नगर निगम के टेंडर व सभी कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। कहा कि विकास कार्यों को लेकर नगर निगम विकास समिति की बैठक 18 फरवरी को होनी थी। लेकिन एसडीएम ने बैठक पर रोक लगा दी। मेयर ने बैठक के लिए आदेश देने का अनुरोध किया। ज्ञापन देने वालों में पार्षद नूर अहमद, कंचन, प्रमिला साहनी, महेंद्र आर्या शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed