फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mawlawi who indulged in obscene acts with girls should be sent to jail in rudrapur

Rudrapur News: बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले मौलवी को भेज जेल, मदरसे में बच्चों को पढ़ाता था आरोपी

Tue, 20 Aug 2024 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

Rudrapur News: बच्चियों को पढ़ाने के बहाने गंदी वीडियो दिखाकर अश्लील हरकतें करने के आरोपी मौलवी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलवी गलत हरकतें करने के बाद बच्चियों को जादू से उनके पिता को मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन
Mawlawi who indulged in obscene acts with girls should be sent to jail in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में बच्चियों को पढ़ाने के बहाने गंदी वीडियो दिखाकर अश्लील हरकतें करने के आरोपी मौलवी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलवी गलत हरकतें करने के बाद बच्चियों को जादू से उनके पिता को मारने की धमकी देता था।

एक गांव की रहने वाली महिला ने ग्राम मलसी स्थित मस्जिद के मौलवी शब्बीर रजा निवासी ग्राम डांग थाना जहानाबाद पीलीभीत के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि शब्बीर रजा ने मस्जिद में ही एक कमरे के अंदर अस्थायी मदरसा बना रखा था। इसमें वह बच्चों को दीनी तालीम देता था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में तबाही: तपोवन में बादल फटा...तीन कॉलोनियों के 70 घरों में घुसा मलबा, 50 लाख से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनकी आठ साल की बेटी भी अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम हो जाती थी। 16 अगस्त को उन्होंने बेटी के साथ ही मदरसे में ही पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ की थी।

इस पर बेटी ने बताया कि मौलवी बड़े बच्चों के जाने के बाद उसे और चार अन्य छोटी लड़कियों को अपने कमरे में ले जाकर मोबाइल में गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही गलत हरकतें करता था। घर पर बताने पर वह जादू से पिता को मारने की धमकी देता था।

मौलवी के डर की वजह से बच्चों ने उसकी हरकतों के बारे में नहीं बताया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मौलवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एसएचओ मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अभियुक्त शब्बीर रजा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed