फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Masons murdered by slitting their throats in Khatima

खटीमा में राजमिस्त्री की गला रेतकर हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Masons murdered by slitting their throats in Khatima
खटीमा के जमौर गांव में देवहा नदी से मृतक आरिफ की बाइक निकालती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। जमौर गांव निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद आरिफ की जंगल में गला रेतकर हत्या कर कर दी गई। उसका शव सुरई वन रेंज के साइफन चौकी के पास पड़ा मिला। उसके भाई ने दोस्त पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह वन कर्मियों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना सत्रहमील पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी विजय कुमार फोर्स लेकर घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उसकी पहचान जमौर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (30) पुत्र अब्दुल करीम के रूप में हुई। इसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे। सीओ बीएस भंडारी, कोतवाल नरेश चौहान और एसएसआई देवेंद्र गौरव ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। परिजनों ने बताया कि आरिफ रविवार की रात नौ बजे बाइक लेकर घर से निकला था। तब उसे मना किया गया था लेकिन वह नहीं माना। सीओ बीएस भंडारी ने कहा कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पांच साल सऊदी अरब में किया था काम
खटीमा। आरिफ तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उससे छोटा भाई ताहिर और सबसे छोटा राशिद है। ताहिर हल्द्वानी वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद कार्यरत है। तीन बहनों में से दो का विवाह हो चुका है। पिता की पहले में ही मौत हो चुकी है। आरिफ पांच साल सऊदी अरब में रहा था। सात महीने पहले ही घर आया था। यहां वह राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के आरोप
खटीमा। राशिद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक के साथ उसका भाई आरिफ अपनी बाइक से घूमता देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। राशिद के अनुसार उसके भाई ताहिर ने दो साल पहले दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोस्त इसी को लेकर रंजिश रखता था लेकिन उन्होंने इस रंजिश को हमेशा दरकिनार किया था।

सात किमी दूर मिली बाइक
खटीमा। सुरई जंगल में हत्या कर फेंके गए राजमिस्त्री के शव से करीब सात किमी की दूरी पर देवहा नदी के पुल के नीचे बाइक फेंकी गई थी। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है लेकिन आरिफ का मोबाइल अब तक नहीं मिला है। संवाद

मृतक मोहम्मद आरिफ (फाइल फोटो)।संवाद

मृतक मोहम्मद आरिफ (फाइल फोटो)।संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed