फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Martyr Bhagat Singh's great grandson stranded in Canada returns home

Udham Singh Nagar News: कनाडा में फंसे शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र घर लौटे

Fri, 01 Mar 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Martyr Bhagat Singh's great grandson stranded in Canada returns home
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। करीब पांच साल से कनाडा में फंसे शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र करनवीर सिंह संधू अपने गांव मड़ैया हट्टू लौट आए हैं। वह 2018 में पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। दस्तावेज खो जाने के कारण कनाडा में फंस गए थे। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयास से करनवीर संधू घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अस्वस्थ होने के कारण करनवीर के सारे दस्तावेज खो गए थे। सालभर से परिवार से उनका संपर्क भी नहीं हो पाया। इस पर करनवीर के परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष सुखीजा ने सांसद अजय भट्ट को मामले से अवगत कराया। रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने प्रयास पर मोदी सरकार ने कनाडा सरकार से संपर्क साधा। केंद्र सरकार ने इस मामले में पहल की और करनवीर संधू को सरकार के खर्चे पर भारत वापस लाया जा सका।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

Iभाजपाइयों ने घर जाकर करनवीर का हाल जाना
I
Iबृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुखीजा ने गांव मड़ैया हट्टू जनता फार्म पहुंचकर करनवीर का हाल जाना। उन्होंने कहा कि करनवीर को वापस लाने में मोदी सरकार की अहम भूमिका रही है। परिवार वालों ने जिलाध्यक्ष सुखीजा और सांसद अजय भट्ट का आभार जताया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह, भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता, विट्टू, उमा जोशी, कन्नू जोशी आदि मौजूद रहे। संवादI


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed