फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married woman hanged herself under suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फंदे पर लटकी

Sat, 08 Mar 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself under suspicious circumstances
काशीपुर। एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

ओडिशा के जिला भद्रक निवासी सूरज मोहंतो की पत्नी रोजलीन (32), दो बच्चों व परिजनों के साथ आलू फार्म में रहती थी। जबकि सूरज मोहंतो कोलकाता में प्राइवेट जॉब करते हैं। लगभग 15 दिन पहले रोजलीन ने सुभाषनगर में गन्ना विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक रह चुके सुरेंद्र नाथ सिंह के मकान का निचला हिस्सा किराया पर लिया था। यहां पर वह अपनी बेटी गुन्नू (11) और बेटे मयंक (4) के साथ रह रही थी। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे उसकी बेटी गुन्नू जब उठी तब उसने देखा कि उसकी मां पंखे के कुंडे में चुन्नी से लटकी हुई है। वह चीख उठी और मां को आवाज लगाने लगी। जब मां ने कोई जवाब नहीं दिया तब उसने अपने मकान मालिक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों व मकान मालिक से घटना के संबंध में पूछताछ करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से पोस्टमार्टम हाउस पहुंची रोजलीन की बड़ी बहन तेपजानी ने बताया कि गुन्नू ने उन्हें फोन करके बताया कि मम्मी कुछ बोल नहीं रही है। तब वह दिल्ली से यहां पहुंची। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनकी रोजलीन से बात हुई थी। रोजलीन ने बताया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह डॉक्टर को दिखा कर आई थी। साथ ही बताया दुबई में रह रहे इकलौते भाई अधेनध से भी रोजलीन ने बात की थी। उन्होंने बताया बात से ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हुआ कि वह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed