फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Marriage disrupted due to fight, bride refused to marry

Udham Singh Nagar News: शादी में मारपीट से पड़ा खलल, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Sun, 21 Apr 2024 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Marriage disrupted due to fight, bride refused to marry

विज्ञापन
रुद्रपुर। बरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में समझाैते के बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया।

जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का शुक्रवार रात विवाह होना था। किच्छा की पंत काॅलोनी निवासी दूल्हा 70 बरातियों के साथ रात करीब दस बजे रवींद्रनगर पहुंचा। वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट हो गई जिससे विवाह में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।
वर पक्ष से दूल्हा शनी सागर, उसके भाई पवन, राकेश, मुकेश, रिक्की, बहन कविता, सुनीता, चचेरे भाई राजन, राजा, सुमित, प्रदीप और मौसेरा भाई दीपक को चोटें लगीं थीं। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया।

इधर, शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गया। संवाद

संविदा का रोडवेज चालक बीच-बचाव में घायल
रुद्रपुर। बरात में मारपीट के दौरान बीच-बचाव के लिए आया हल्द्वानी डिपो का संविदा चालक भी घायल हो गया। रविंद्रनगर निवासी विशाल वर्मा हल्द्वानी डिपो में रोडवेज बस का चालक है। शुक्रवार रात रविंद्रनगर में आयोजित विवाह समारोह में उसका साथी हल्द्वानी डिपो में रोडवेज बस का चालक चंदन आर्या भी किच्छा से बरातियों में शामिल था। विशाल चंदन से मिलने के साथ विवाह समारोह पहुंचा तो वहां मारपीट होने लगी। यह देख विशाल बीच-बीच कराने लगा जिसमें उसका सिर फट गया। उसने अस्पताल में जाकर इलाज कराया। संवाद

कोट

एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में उनमें समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर आदि नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed