{"_id":"607dd5a58ebc3ebd096833d3","slug":"market-will-be-open-kashipur-news-hld42214990","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में रही चहलपहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में रही चहलपहल
विज्ञापन
काशीपुर बाजार में मास्क पहनकर घूमती महिलाएं।
- फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। रविवार को जिले में कर्फ्यू के बाद सोमवार को खुले बाजार में चहल पहल रही। साप्ताहिक बंदी के दिन खुले बाजार में ग्राहकों ने जरूरी सामानों की खरीदारी की।
सोमवार के दिन रुद्रपुर मुख्य बाजार में कम ही लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। सबसे अधिक फलों और सब्जियों की दुकानों में भीड़ रही। कर्फ्यू के बाद अधिकांश लोग मास्क पहने नजर आए। हालांकि सामाजिक दूरी के नियमों के प्रति अभी भी बाजार में जागरूकता का अभाव दिख रहा है। टैम्पो, विक्रम, मैैक्स में क्षमता से अधिक सवारियां लाई-ले जाई जा रही हैं।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि बताया कि कोरोना संक्रमण का खौफ हर किसी में दिखाई दे रहा है। व्यापारी वर्ग भी मास्क के बिना ग्राहक को समान देने से परहेज कर रहे हैं। बाजार में नियमित तौर से सैनिटाइजेशन होना चाहिए। ताकि व्यापारी वर्ग के साथ-साथ ग्राहक भी कोरोना संक्रमण से बच सके।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उड़ीं सामाजिक दूरी की धज्जियां
रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू के दूसरे दिन टीकाकरण, ओपीडी और कोरोना रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस कारण सामाजिक दूरी के नियमों की खूब धज्जियां उड़ीं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन और तैनात सुरक्षा कर्मियों ने लोगों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के प्रयास नहीं किए।
इधर, पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य व देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 16 के कौशल्या एनक्लेव में कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का उद्घाटन किया। वहां पर प्रमोद शर्मा, मुकेश वशिष्ठ,हरीश मिश्रा,आरके मौर्य, एएनएम दीपा जोशी,सुनीता छाबड़ा, केवल मुंजाल, मनोज शर्मा थे।