फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Market opened.

हफ्ते में पहले दिन खुला बाजार, 19 करोड़ का कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Market opened.
रुद्रपुर कास्मेटिक सेंटर में खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : RUDRAPUR
हफ्ते के पहले दिन बाजार खुलने से काफी चहलपहल रही। इलेक्ट्रॉनिक, पेंट, लोहा, सराफा, जनरल स्टोर, जूते-कपड़े, बर्तन आदि का रुद्रपुर में 19 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सरकार की ओर से हफ्ते में पांच दिन छूट मिलने और अच्छा कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर बाजार में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रौनक रही। जूते, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक, कास्मेटिक, ज्वेलरी आदि दुकानों में ग्राहक सामान लेने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां भी उड़ती रहीं। कई लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। कोरोना संक्रमण का खौफ कम होने पर लोग फिर से लापरवाही बरतने में लगे हैं जबकि बाजार में पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई सख्ती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, गदरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों का भ्रम तोड़ने के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया गया। जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर कोविड-19 के नियमों का पालन करने और वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

रुद्रपुर में खरीदारी की दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन करतीं महिलाएं।

रुद्रपुर में खरीदारी की दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed