{"_id":"613d00df8ebc3eb4da775a06","slug":"mansuri-society-national-confrence-bazpur-news-hld4376303114","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर दोराहा स्थित होटल परिसर में बैठक करते मंसूरी समाज के लोग।
- फोटो : BAZPUR
Link Copied
बाजपुर। मंसूरी नेशनल कांफ्रेंस की बैठक में मंसूरी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को दोराहा स्थित एक होटल परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी आरफीन मंसूरी ने कहा कि उनका मकसद समाज के अंदर फैली कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, नशाखोरी, अशिक्षा इत्यादि को दूर करना हैै। उन्होंने कहा कि मंसूरी समाज को अन्य समाज की तर्ज पर विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से बिना भेदभाव के बेटा और बेटी शिक्षा ग्रहण कराने की वकालत की।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष शराफत अली मंसूरी ने कहा कि युवा वर्ग नशे की चपेट में है। इसे रोकने के लिए मंसूरी समाज को आगेे आने की जरूरत है। उन्होंने सरकार की ओर कराए जा रहे कोरोना टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता बाबू अहमद मंसूरी ने की। वहां पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नसरूद्दीन मंसूरी, फुरकान अहमद, नवी हसन, अब्दुल गनी, यूसुफ मंसूरी, मो. हनीफ, फारूख मंसूरी, असगर रजा मंसूरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।