{"_id":"593c432d4f1c1b0c048b4a84","slug":"manoj-of-rudrapur-won-two-silver-medals-in-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के मनोज ने थाइलैंड में जीते दो रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के मनोज ने थाइलैंड में जीते दो रजत पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मनोज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाइलैंड में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सिंगल और डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रुद्रपुर के मनोज ने दो रजत प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है। मनोज इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
30 मई से चार जून तक थाइलैंड के बैंकाक स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ थाइलैंड स्टेडियम में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट की एसएल-3 वर्ग के सेमीफाइनल में मनोज का मुकाबला जापान के कुजीहारा से हुआ। उन्होंने जापान के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 21-12 और 21-16 से हराया। सिंगल के फाइनल में मनोज को भारत के ही प्रमोद भगत से हार का मुंह देखना पड़ा। डबल्स के सेमीफाइनल में मनोज और उनके साथी प्रमोद भगत का मुकाबला मलेशिया से हुआ। जिसमें मनोज और प्रमोद ने मलेशिया के उमर और बक्शी को 21-14 और 22-20 से हराकर जीत दर्ज की। डबल्स के फाइनल में मनोज और प्रमोद की भिड़ंत इंडोनेशिया के फ्रैडी सत्यम और जापान के फ्यूजीहारा की जोड़ी से हुई। टूर्नामेंट के समापन पर मनोज को रजत पदक देकर सम्मानित किया। मनोज पूर्व में भी देश और विदेश में मैडल जीत चुके हैं। मैडल जीतकर लौटे मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय कोच गौरव खन्ना को दिया। उनकी सफलता पर पुष्कर राज जैन, मनोज अग्निहोत्री, विजय आहूजा, शिव कुमार बंसल केवल बत्रा, डीडी जोशी, नागेंद्र शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
पदक विजेता की बाइक चोरी
थाइलैंड से पदक लेकर लौटते ही अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार की बाइक चोरी हो गई। थाइलैंड से लौटने के बाद मनोज शुक्रवार शाम गल्ला मंडी के बैडमिंटन हाल में प्रैक्टिस के लिए आए थे। उन्होंने अपनी अपाचे बाइक (यूके06एडी5131) हॉल के बाहर खड़ी की थी। जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी। मनोज ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। फिलहाल बाइक का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन