फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mandi Board meeting to seven million budget

मंडी बोर्ड बैठक में सात करोड़ का बजट पास

Tue, 24 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 24 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mandi Board meeting to seven million budget
मंडी परिषद आगामी वित्तीय वर्ष में सात करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराएगा। खराब फलों को उपयोग में लाने के लिए वायनरी प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। शेष मद की धनराशि से किसान हित में विकास व निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी निदेशालय में मंडी विपणन बोर्ड की बैठक परिषद अध्यक्ष डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें तमाम बिंदुओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए सात करोड़ का बजट पास किया गया। इससे आगामी वर्ष में मंडी समितियों में जिली, पानी, सड़क व अन्य जरूरी विकास व निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि विकास सेस मद की 50 फीसदी धनराशि से विपणन सुविधा और 50 फीसदी धनराशि से अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। हल्द्वानी शीशमबाग स्थित आरा मशीन को भी 30 वर्षों के लिए लीज पर देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मंडी प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल, संयुक्त कृषि एवं उद्यान निदेशक देवेंद्र पालीवाल, वित्त नियंत्रक  पंकज तिवारी, संयुक्त कृषि निदेशक एके उपाध्याय, सहायक निबंधक सहकारिता एमपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी) विजय कुमार, डीडीए बीएस चलाल, प्रकाश लाल शैल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed