फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man stabbed to death in mutual dispute in kashipur

दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, साथी गंभीर

Fri, 01 Mar 2024 11:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

काशीपुर में दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
man stabbed to death in mutual dispute in kashipur
चाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर शहर के आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत चैती तिराहे के निकट बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम बच्चा वाला कुंडेश्वरी निवासी आकाश सैनी उर्फ घटुंरी पुत्र महेश सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी अजय कश्यप को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रात करीब नौ बजे कुछ युवक चैती तिराहे के पास खड़े थे। इसी बीच वहां दूसरे पक्ष के कुछ अन्य लोग आए और दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

बताया गया कि ग्राम बच्चा वाला निवासी चमन ने अपने भाई आकाश को झगड़े के बारे में जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया, जिस पर आकाश अपने साथी अजय कश्यप, विकास और जीतू के साथ मौके पर पहुंच गया। वह दूसरे पक्ष के युवकों से भिड़ गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने आकाश और अजय पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव में चमन और अन्य युवकों के कपड़े फट गए और उन्हें भी चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- पहाड़ की पीड़ा: अल्मोड़ा में महिला को डोली में पहुंचाया अस्पताल, पांच घंटे में आठ किमी पैदल चले गांववाले; मौत

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आकाश सैनी (20) को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी अजय को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्टीकरण पुराना विवाद बताया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जबकि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कौशल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया गया कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था जो हत्या का कारण हो सकता है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से वार्ता के बाद हत्या आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी मिली है जिनकी तलाश की जा रही है। मृतक युवक विवाह समारोह में अपने भाई के साथ कैटरिंग का काम करता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed