फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man stabbed his friend in the stomach in rudrapur

Rudrapur: युवक ने खाने की थाली फेंकी...वजह पूछने पर दिया ये जवाब, फिर दोस्त के पेट पर चाकू मारे; जानें मामला

Wed, 05 Mar 2025 05:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Mar 2025 05:36 PM IST
सार

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में एक युवक ने अपने दोस्त को पेट पर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
man stabbed his friend in the stomach in rudrapur
क्राइम

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में एक युवक ने अपने दोस्त को पेट पर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से डिबडिबा बिलासपुर और हाल में पोस्ट ऑफिस वाली गली ट्रांजिट कैंप निवासी सोनाली ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि तीन मार्च की रात उनका बेटा राजू श्मशान घाट मार्ग पर एक शादी समारोह में अपने दोस्त संजय सागर उर्फ बॉबी के साथ भोजन कर रहा था।

विज्ञापन

अचानक संजय ने खाने की थाली को फेंक दिया। वजह पूछने पर आरोपी ने उल्टा जवाब देते हुए राजू के पेट पर चाकू से दो बार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजू का बरेली के राममूर्ति अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। संजय उर्फ बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय की अगुवाई में टीम ने उसे लेक पैराडाइज झील के पास किच्छा बाइपास रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद हुई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed