{"_id":"652b92dbd55ce7a2380c57f6","slug":"man-shot-under-suspicious-circumstances-in-ramnagar-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 15 Oct 2023 12:52 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:52 PM IST
सार
रामनगर में एक किराए के मकान में रहने वाले एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक को लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर में पुरानी आबकारी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
28 वर्षीय कबीर पुत्र शफीक रामनगर मीट मार्केट में मछली बेचने का काम करता है। वह काशीपुर का रहने वाला है। रामनगर में वह पुरानी आबकारी बंबाघेर में किराए के मकान में रहता है। रविवार की सुबह 11 बजे वह अपने मकान पर था, तभी अचानक उसको गोली लग गई। गोली लगते ही आसपास के लोगों ने उसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे काशीपुर की एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घायल के परिजनों का कहना है कि वह तनाव में चल रहा था और उसने खुद को गोली मारी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।