फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Died In Factory accident

फाइबर फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Man Died In Factory accident
खटीमा। खटीमा फाइबर्स में मशीन की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। झनकईया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फैक्टरी के एमडी डॉ. आरसी रस्तोगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को फैक्टरी अधिनियम के तहत जो भी मुआवजा एवं सहायता होगी वे दी जाएंगी।
विज्ञापन

खेतलसंडा खाम निवासी एवं मूल रूप से ताकुला अल्मोड़ा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह (58) पुत्र स्व. प्रताप सिंह लोहियाहेड रोड स्थित खटीमा फाइबर्स में काम करते थे। शुक्रवार को वे रोज की तरह फैक्टरी में ड्यूटी कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बॉयलर संख्या चार में कार्य करते समय वह मशीन की चेन की चपेट में आ गए। फैक्टरी प्रबंधन एवं कर्मचारी उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर झनकईया थाने से पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक सुरेंद्र फैक्टरी में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत थे। वे अपने पीछे पत्नी अनीता एवं दो बेटों विजय और गौरव को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। झनकईया थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed