{"_id":"5c5494e2bdec2273970e44dc","slug":"man-died-during-court-s-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख पर आए बुजुर्ग की कोर्ट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख पर आए बुजुर्ग की कोर्ट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sat, 02 Feb 2019 12:20 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विचाराधीन मामले की सुनवाई के लिए जिला न्यायालय में तारीख पर आए खटीमा के एक बुजुर्ग की कोर्ट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक एनडीपीएस के एक मामले में कोर्ट में तारीख पर पहुंचा था। सरपुड़ा (खटीमा) निवासी टहल सिंह (57) पुत्र जागीर सिंह का रुद्रपुर न्यायालय में एनडीपीएस का एक मामला विचाराधीन था।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर टहल सिंह शुक्रवार को पहुंचा था। दोपहर में कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने टहल सिंह को कोर्ट के शौचालय में बेहोश पड़ा देख उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि टहल सिंह अविवाहित था और फिलहाल नानकपुरा टांडा गुरुद्वारे में सेवादारी कर वहीं रह रहा था।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक को टहल सिंह की मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।