फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man assaulted and raped a girl in kashipur

Kashipur Crime: लड़की के साथ मारपीट कर युवक ने किया दुष्कर्म, ड्यूटी जा रही थी युवती; आरोपी ने दी थी लिफ्ट

Sat, 27 Jul 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jul 2024 02:10 PM IST
सार

काशीपुर में ड्यूटी करने फैक्टरी जा रही युवती के साथ मारपीट कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
man assaulted and raped a girl in kashipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में ड्यूटी करने फैक्टरी जा रही युवती के साथ मारपीट कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया उसकी बेटी महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। 25 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे वह ड्यूटी जाने के लिए टांडा तिराहा पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बेटी की फैक्टरी के सामने स्थित दूसरी फैक्टरी में काम करने वाला धीरज निवासी नई कॉलोनी पैगा महुआखेड़ा गंज थाना आईटीआई बाइक से वहां पहुंचा। उनसे कहा कि अगर ऑटो नहीं मिल रहा है तो वह उसे फैक्टरी छोड़ देगा। इस पर बेटी बाइक पर बैठ गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बेहोश हुए विधायक तिलकराज बेहड़: भाषण के दौरान गिरे, कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप; एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि धीरज उसे पैगा चेक पोस्ट के पास एक मकान में ले गया। वहां मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के फरार होने के बाद बेटी ने उसे फोन कर जानकारी दी। इस पर वह बेटी को बदहवास हालत में टांडा तिराहा से घर लाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed