फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Alleged for 1.37 Lakh Loot

कार में तोड़फोड़ कर 1.37 लाख रुपये लूटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Man Alleged for 1.37 Lakh Loot
रुद्रपुर। रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक युवक ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर कार में तोड़फोड़ कर एक लाख 37 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईश्वर कॉलोनी निवासी राजकुमार घई ने बताया कि शनिवार रात को वह अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी बीच रेलवे क्रॉसिंग स्थित नैना कॉलोनी के पास सात हजार रुपये के पुराने लेनदेन को लेकर तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने गालीगलौज कर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और कार में रखे एक लाख 37 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आदर्श कॉलोनी में दरोगा महेश कांडपाल ने दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed