फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man accused of misdeed on the pretext of marriage in kashipur

Uttarakhand: तुम अपने पति से तलाक ले लो, मैं तुमसे शादी कर लूंगा, युवक पर दुष्कर्म का आरोप; करता रहा अत्याचार

Fri, 23 Feb 2024 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

काशीपुर में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

विज्ञापन
man accused of misdeed on the pretext of marriage in kashipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें कहा है कि वर्ष 2014 में उसकी शादी खटीमा निवासी जसवंत सिंह से हुई थी। शादी के बाद आपसी मनमुटाव के चलते वह काशीपुर अपने मायके आकर रहने लगी। साथ ही एक मॉल में स्थित एक दुकान पर नौकरी करने लगी।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसी बीच जनवरी 2019 में एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट व मोहल्ला कानून गोयान निवासी से मुलाकात हुई। उसने उससे शादी करने की बात कही, तब उसने बताया कि वह शादीशुदा है। जिस पर कहा कि तुम अपने पति से तलाक ले लो, मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इसके बाद वह उसे कई जगह घुमाने ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद उसने 16 दिसंबर 2021 को रजिस्ट्रार कार्यालय में उससे शादी कर सर्टिफिकेट बनवा लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- सलमान का हिंसा कनेक्शन: गलियों में घूमकर बांटे पैसे, उपद्रवियों के लिए की फंडिंग; पुलिस ने मांगे दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसके पति से भी तलाक हो गया। तब उसने फोन कर उसे अपने घर ले जाने की बात कही। इस पर युवक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कहा उसने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शादी का सर्टिफिकेट बनवाया था। धमकी दी यदि जबरदस्ती की तो वह उसकी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed