फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Make products from mango, increase economy

Udham Singh Nagar News: आम से उत्पाद बनाइए, आर्थिकी बढ़ाइए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Make products from mango, increase economy
काशीपुर। उद्यान विभाग की ओर से मैंगो वीक मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें सलाह दी जा रही है कि फलों के राजा आम के जरिए अपनी आर्थिकी को कैसे बढ़ाया जाए। विशेषज्ञों की ओर से आम से विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी के निर्देशन में काशीपुर स्थित फल संरक्षण केंद्र में मैंगो वीक का शुभारंभ किया गया। इस दौरान केंद्र के प्रभारी हीरा सिंह लटवाल ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आम से विभिन्न तरह के उत्पाद अचार, चटनी, जैम, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पदार्थ बनाकर उनसे आर्थिकी बढ़ाने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को लघु उद्योग लगाने वालों को भरपूर मदद करता है। उन्हें अपने उद्योग लगाने के लिए बैंकों से ऋण भी दिलाया जाता है और उद्योग स्थापित करने में मदद भी की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मैंगों वीक में पूरे सप्ताह उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन 75 महिलाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। जसपुर क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक एसके कोहली ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed