{"_id":"6009c96f8ebc3e333554c59c","slug":"main-culprit-arrested-in-alka-death-case-kashipur-news-hld412029416","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलका हत्याकांड का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका हत्याकांड का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
विज्ञापन
काशीपुर पुलिस हिरासत में अलका हत्याकांड का आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने अलका हत्याकांड के आरोपी तांत्रिक जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 18 तोले सोने के जेवर, 28 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। तांत्रिक ने नकदी और जेवर हड़पने की नीयत से अलका की हत्या की बात कबूली है।
हत्या का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि वैशाली कॉलोनी निवासी अलका जौहरी का शव 17 जनवरी को मिस्सरवाला की पुलिया के पास मिला था। उसके भाई अनुज ने शव की शिनाख्त कर मुरादाबाद थाना मझौला के ग्राम मझौली निवासी जोगेंद्र सिंह के खिलाफ शक के आधार पर केस दर्ज कराया था। 15 जनवरी को अलका मुरादाबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके पास 50 हजार रुपये, लॉकर की चाभियां, बीमे से संबंधित कागज, एटीमएम कार्ड थे। उसके निकलने के बाद से घर के लॉकर में रखे 50 तोले सोने के जेवर और हीरे के 21 छोटे नग भी गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि एमपी चौक और जसपुर रोड पर अलका और जोगेंद्र स्कूटी पर एक साथ थे। 16 जनवरी की रात जोगेंद्र स्कूटी से अकेले मल्होत्रा फार्म स्थित अपने मौसेरे भाई के घर की ओर आता दिखा। पुलिस ने जोगेंद्र को गिरफ्तार कर सोने के जेवर और नकदी बरामद कर ली। खुलासा करने वाली टीम को एएसपी राजेश भट्ट ने 11 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। टीम में कुंडा थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल, मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह, एसआई सुप्रिया नेगी, एसआई महेश चंद्र, विनय मित्तल, अवधेश, कुलदीप, राजेंद्र, जमशेद, कैलाश शामिल थे।
अलका को घर भेजना चाहता था जोगेंद्र
काशीपुर। अलका ने अपने घर में तो मुरादाबाद जाने की बात कही थी लेकिन वह दो दिन तक जोगेंद्र के साथ काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में ही थी। जोगेंद्र उसे लेकर केलाखेड़ा, बन्नाखेड़ा और बैलपड़ाव भी गया। नकदी और जेवर लेकर वह अलका को घर भेजना चाहता था लेकिन घर लौटने को राजी नहीं थी। माल हड़पने की नीयत से जोगेंद्र ने पुलिया के पास स्कूटी रोकी और मुंह दबाकर अलका की हत्या कर उसके शव को नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
अलका ने बैंक से लिया था गोल्ड लोन
काशीपुर। जोगेंद्र से पुलिस को मात्र 18 तोला सोना मिला है जबकि मृतका के परिजन 50 तोले से अधिक सोना ले जाने की बात कह रहे हैं। जांच में सामने आया कि अलका ने चार तोले वजन की सोने की चूड़ियां आईसीआईसीआई बैंक रामपुर में गिरवी रखकर लोन लिया था। वहीं, पुलिस को 21 हीरे के नग, तीन खातों के एटीएम कार्ड, बीमा पॉलिसी, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हो सके। आरोपी ने उक्त सामान कुंडा क्षेत्र के एक नाले में फेंकने की बात कही। नाले की खोजबीन में भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। शेष बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को रिमांड पर ले सकती है।