फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahuakheda Ganj BJP Mandal President and ten workers joined Congress

Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ा गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दस कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Fri, 13 Feb 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mahuakheda Ganj BJP Mandal President and ten workers joined Congress
बाजपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं में दल बदल का दौर शुरू हो गया है। महुआखेड़ा गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

रामराज रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में महुआखेड़ा गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उनकी पत्नी प्रधान कमलजीत कौर, पूर्व प्रधान सोहन सिंह, सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, मंगल सिंह, उमेश कुमार, तरसेम सिंह ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेगी। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह लाडी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह भुल्लर, पीसीसी सदस्य वरुण कपूर, ब्लॉकाध्यक्ष पवन शर्मा, सोहन सिंह, सुखदेव सिंह, रघुवीर सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस और बसपा छोड़कर 13 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल
बाजपुर। कांग्रेस एसटी के पूर्व जिलाध्यक्ष, सभासद हरपाल सिंह सहित 13 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। बृहस्पतिवार देर शाम महुआखेड़ा गंज के सभासद और कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश सचिव परवेज आलम, बसपा के सलीम अंसारी, फिरोज सैफी, सुहल रजा, मो. रिजवाज, तसलीम, सरफराज, जगदीश, मो. रिजवान, रईस अहमद, सुबराती, शोएब आदि कार्यकर्ता को भाजपा नेता राजेश कुमार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed