{"_id":"56e9a8764f1c1bec728b4726","slug":"machine-to-be-vulnerable-to-the-death-of-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":" मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते वक्त श्रमिक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे भड़के श्रमिक फैक्ट्री गेट पर ही धरने पर बैठ गए। एसडीएम और सीओ ने फैक्ट्री पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। प्रबंधन के मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने का आश्वासन देने पर श्रमिकों ने धरना समाप्त किया।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे सिसनौर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी निवासी विपिन कुमार (21) पुत्र नारायन लाल सिडकुल की गुजरात अंबुजा कंपनी में काम कर रहा था। इसी बीच वह मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। श्रमिक की मौत से आक्रोशित फैक्ट्री के अन्य श्रमिक ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री गेट के सामने धरने पर बैठ गए और मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर एसडीएम एपी बाजपेयी व सीओ पीएस पांगती ने फैक्ट्री पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फैक्ट्री प्रबंधन ने हादसे में मृत विपिन के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा व मृतक के आश्रित को नौकरी देने का आश्वासन दिया। तब जाकर, आक्रोशित श्रमिक शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।