{"_id":"5dd812c78ebc3e54c14c48bd","slug":"luxory-car-theft-gang-busted-bazpur-news-hld3650519123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्जरी वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, कार सहित एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्जरी वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, कार सहित एक पकड़ा
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में बरामद वरना।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। फिल्म और क्राइम पर आधारित सीरियल देखकर वाहन चोर बने एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। हालांकि मौका देखकर गिरोह का मास्टर माइंड कार छोड़कर फरार हो गया। गिरोह आधुनिक तरीके से लग्जरी वाहनों की चोरी करता था। अभी तक गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली और राजस्थान से ही वाहन चुराए थे, पहली बार उत्तराखंड का रुख किया और पकड़े गए। पुलिस अब मास्टरमाइंड की तलाश में लगी है। बरामद की गई दूसरी हुंडई वरना कार लखनऊ निवासी सत्यम गुप्ता की पत्नी के नाम पर है। उनके किसी रिश्तेदार की पहचान होने के नाते कार को मांगकर लेकर आए थे। पुलिस इस मामले में जांच करने की बात कह रही है।
शुक्रवार को कोतवाली में कार चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी डा. जगदीश चंद ने बताया सीएचसी के पास जोगी मेडिकल के स्वामी लव शर्मा की कार बृहस्पतिवार रात दो बजे चोरी हो गई थी। उस रात चौकीदार दीपक बहादुर ने दो युवकों को सफेद रंग की कार के साथ खडे़ देखा था। कुछ ही देर में लव शर्मा की काले रंग की कार लेकर इनमें से एक युवक चंपत हो गए। लव शर्मा ने पुलिस को फौरन सूचना दी। वायरलेस पर सूचना फ्लैश होते ही सक्रिय हुई पुलिस को दोराहा चौक पर कार तेजी से गदरपुर की ओर जाते देखी गई। इस पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। इसी बीच किच्छा टोल प्लाजा पर कार पास होने की जानकारी मिली। इसके बाद कार की नंबर प्लेट बदल दी गई। सूचना पर बरेली पुलिस ने भी चेकिंग शुरू कर दी। इधर पुलिस ने पूर्वी फतेहगंज बरेली में सड़क पर दोनों ओर से बदमाशों की घेराबंदी करके कार रुकवाई और उसमें सवार कुलदीप सिंह निवासी हाउस नंबर 270 ग्राम झगोला अलीपुर दिल्ली, हाल निवासी सेक्टर-28 रोहिणी दिल्ली को दबोच लिया। इस बीच उसका साथी मास्टरमाइंड लखविंदर सिंह निवासी बीकानेर राजस्थान नंबर की सफेद रंग की कार छोड़कर फरार हो गया। मौके से पुलिस को एक्स टूल, मीनीकी टूल, डाटा केबल, टी नूमा पेचकस, उपकरण और एक टोपी बरामद हुई। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस टीम को बतौर इनाम 2500 रुपये, एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने 1500 रुपये देने की घोषणा की है। व्यक्तिगत रूप से एएसपी डॉ. जगदीश चंद और सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने चौकीदार दीपक बहादुर को 500-500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एएसपी ने बताया कि चौकीदार बहादुर को क्राइम मीटिंग में सम्मानित किया जाएगा। टीम में सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल एनबी भट्ट, एसआई अनिल जोशी, दिनेश भट्ट, जगदीश बोरा, शेर सिंह, ध्यान सिंह शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
आरोपी कुलदीप सिंह पर चोरी के दिल्ली में 12 मुकदमे और जबकि पुलिस की पकड़ से बाहर मास्टमाइंड लखविंदर सिंह पर राजस्थान में चोरी के दो मुकदमे दर्ज है। कुलदीप सिंह 27 सितंबर 2019 को दिल्ली जेल से जमानत पर छूटकर आया है। कुलदीप सिंह पर दिल्ली में वर्ष 1999 में वाहन चोरी का, 2006 में कार चोरी के तीन, 2010 में एक्सीडेंट, 2015 में दो धोखाधड़ी सहित 12 मुकदमे दिल्ली के महेंद्र पार्क, शाहबाद डेरी, साउथ रोहिणी, शकरपुर, मुखर्जी नगर थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
खाकी टोपी लगाकर बचते थे पुलिस से
लग्जरी गाड़ियों को आधुनिक तरीके से चोरी करने वाला गिरोह डिमांड के आधार पर हुंडई वरना और क्रेटा समेत अन्य लग्जरी गाड़ियों को चोरी करके दिल्ली, पटना के अलावा अन्य महानगरों में जाकर बेचता था। गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी दिल्ली पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए दिल्ली पुलिस से मिलती-जुलती टोपी पहनकर दिल्ली में गाड़ी चलाते थे।
टीवी पर आने वाले अपराध आधारित कार्यक्रमों को देखकर गिरोह के दोनों साथियों ने गाड़ियों की चोरी करने का तरीका सीख लिया। गिरोह के दोनों साथी कई बार कार चोरी करने के लिए यूट्यूब सहित अन्य सोशल नेटवर्क पर साइबर क्राइम की जानकारी हासिल भी करते थे। डाटा केबल और एक्स टूल के माध्यम से लग्जरी गाड़ियों का लॉक तोड़कर चोरी कर डिमांड के आधार पर लग्जरी गाड़ियों को 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक की कीमत पर बेचा जाता था। एएसपी जगदीश चंद ने बताया कि कुलदीप सिंह आटोमोबाइल का मिस्त्री है। गाड़ियों की जानकारी होने पर चोरी करने से पहले क्षेत्र में रेकी कर खुले स्थान पर खड़ी गाड़ियों की ड्राईवर सीट का शीशा तोड़कर फिर गाड़ी के अंदर प्रवेश करते थे। उसके बाद गाड़ी को एक्स टूल डिवाइस से कनेक्ट कर गाड़ी की चाबी का कोड बदलकर नया कोड बनाकर स्टार्ट कर गाड़ी लेकर फरार हो जाते थे।

बाजपुर कोतवाली में बरामद दिल्ली पुलिस की टोपी दिखाते एएसपी जगदीश चंद।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर कोतवाली में कार चोर गिरोह गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम।- फोटो : BAZPUR