फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra expelled from Rudrapur

रुद्रपुर में धूम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 

Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra expelled from Rudrapur
रुद्रपुर के मुख्य बाजार से गुजरती भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा। - फोटो : amar ujala

भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा रुद्रपुर में धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रथयात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। 

विज्ञापन


इस्कॉन संगठन की ओर से शनिवार दोपहर एक बजे गांधी पार्क से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इससे पूर्व गांधी पार्क में इस्कॉन के संत एवं अध्यक्ष आदिकर्ता दास ने सैकड़ों भक्तों को भगवान जगन्नाथ की कथा सुनाई। भगवान जगन्नाथ मूर्ति को 108 भोग चढ़ाकर महाआरती की गई। इसके बाद रथयात्रा गांधी पार्क से अग्रसेन चौक, सिविल लाइन होते हुए, डीडी चौक, नैनीताल हाइवे, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क में लौटी।
विज्ञापन


रथयात्रा में किच्छा, दिनेशपुर और गदपुर से भी लोग शामिल हुए। रथयात्रा के दौरान हरिनाम के कीर्तन चलते रहे। रथयात्रा के बाद ड्रोन ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर रामपाल, मीना शर्मा, हिमांशु गाबा, चंद्रकांत अरोरा, पवन गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रदीप बंसल, हरीश चल्होत्रा, सुंदर गोपाल, रामभद्र दास, साक्षी माधव दास, मधुवाहरी दास, अनूप जनेजा, नितिन राय, रचना अरोरा, भरत जोशी, नरेंद्र शर्मा, रमन फुटेला, सर्वेश, फुटेला, नीरज अग्रवाल, राज अग्रवाल, गोपी मंडल आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed