फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Looking mastermind

24 लाख उड़ाने वाले मास्टरमाइंड की तलाश

Thu, 29 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Thu, 29 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Looking mastermind
कैश

काशीपुर। होटल से बरेली के व्यापारी के 24 लाख रुपए गायब होने के मामले में नाजिम को मास्टर माइंड बताया गया है। घटना के बाद नाजिम लगातार व्यापारी से फोन पर संपर्क में था। वह उसे रकम लौटाने का झांसा देता रहा। जब नाजिम को पुलिस तक मामला पहुंचने की भनक लगी तो उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। उसके घर का पता व्यापारी को भी नहीं है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उस तक पहुंचने की जुगत में है। इधर सीओ ने व्यापारी को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।

विज्ञापन


बरेली यूपी निवासी गगन गुप्ता अपने अंकल के 24 लाख रुपए किसी को देने के लिए 29 नवंबर को यहां आया था। वह बाजपुर रोड के होटल में ठहरा था। गगन के साथ उसके तीन साथी भी होटल में थे। एक साथी ने किसी नाजिम को भी होटल में बुला लिया था। इसी बीच गगन के एक साथी ने होटल में पुलिस का छापा पड़ने और रुपए भरा बैग पुलिस द्वारा ले जाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


तब आईटीआई थाने के एक सिपाही के वहां होने की बात भी कही गई थी, लेकिन सिपाही ने इस आरोप को नकारा है। घटना के एक घंटे बाद ही नाजिम ने गगन को फोन कर रुपए उसके पास सुरक्षित होने की बात बताई थी। वह लगातार व्यापारी से फोन पर संपर्क कर रुपए सुरक्षित बरेली पहुंचाने का झांसा देता रहा। इस मामले ने पुलिस को भी उलझाकर रख दिया है। इसमें नाजिम को गेम मेकर बताया गया है जबकि व्यापारी और उसके दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का सवाल है कि रकम गायब होने के तत्काल बाद उसने स्थानीय पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया। पुलिस को घटना की सूचना देने में 12 दिन क्यों लगा दिए। इसकी रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण 10 दिसंबर को पुलिस तक पहुंची शिकायत मीडिया को 27 दिसंबर को मिल सकी। व्यापारी संग ठहरे दोस्त ने नाजिम को होटल में क्यों बुलाया। नाजिम इतनी बड़ी रकम लेकर भागा तो कमरे में मौजूद गगन के तीन साथियों ने विरोध क्यों नहीं किया।

सीओ राजीव मोहन इन सवालों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाजिम का मोबाइल नंबर बंद है। उसकी तलाश की जा रही है। छानबीन में पुलिस ने मोहल्ला अल्ली खां निवासी नाजिम को ट्रैस किया है। उसके परिजन को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जबकि पहले आरोपी का पता जिला बिजनौर के ग्राम, थाना रेहड़ बताया गया था। गगन के साथ ही घटना के समय मौजूद उसके दोस्तों को भी बयान के लिए बुलाया जा रहा है।


काशीपुर। बरेली के व्यापारी के 24 लाख रुपए होटल से गायब होने का मामला सुर्खियों में आने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग के कर्मचारियों ने अपने स्तर से भी पूरे मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। खुफिया विभाग के एक दरोगा ने पुलिस अधिकारियों से भी इस बारे में जानकारी ली लेकिन रकम बरामद न होने के कारण मामला आयकर विभाग तक पहुंचने की सूचना भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed