फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lockout due to not getting permission for fresher party in khatima

Khatima: फ्रेशर पार्टी की अनुमति ना मिलने पर तालाबंदी, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप

Tue, 05 Mar 2024 05:04 PM IST
हीरा मेहरा कीर्तिराज रुमाल, संवाद
कीर्तिराज रुमाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Mar 2024 05:04 PM IST
सार

खटीमा के एचएनबी पीजी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति न मिलने पर मंगलवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर दी। 

विज्ञापन
Lockout due to not getting permission for fresher party in khatima
फ्रेशर पार्टी की अनुमति ना मिलने पर तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा के एचएनबी पीजी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति न मिलने पर मंगलवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर दी। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।

बता दें कि, 11 मार्च को कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर छात्रसंघ महासचिव अर्पित चंद्र कलौनी, उपाध्यक्ष शुभम पटवा व एबीवीपी कार्यकर्ता प्रभारी प्राचार्य डॉ. रीना सिंह से मिले। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार अवकाश पर हैं और कार्यक्रम की अनुमति देना उनके हाथ में नहीं हैं। अनुमति न मिलने पर आक्रोशित छात्र नेताओं ने कॉलेज में तालाबंदी कर गेट पर धरना शुरू कर दिया। छात्र नेताओं ने कहा कि 24 फरवरी को अनुमति के लिए प्राचार्य डॉ. आशुतोष को भी पत्र दिया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- साक्षी धोनी का पहाड़ी लुक: अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में पिछौड़ा ओढ़कर पहुंची, तस्वीरों में देखें एक झलक

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन से किसी प्रकार के बजट की भी मांग नहीं की थी। इसके बावजूद उन्हें कॉलेज में कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन छात्र-छात्राएं धरने पर डटे रहे। वहां पर निखिल पांडेय, नेहा पोखरिया,अंकिता उपाध्याय, आरती जोशी,सुमित बहादुर पाल, हर्षित सिहं,रोहित जोशी, आकाश वर्मा, आकाश राणा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed