फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Loan will be easily provided.

स्वनिधि योजना में पंजीकृत वेंडरों को मिलेगा आसान लोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Loan will be easily provided.
काशीपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पंजीकृत फेरी वाले वेंडरों को बैंक आसानी से लोन मुहैया कराएगी। वेंडरों को दस हजार रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी जा रही है।
विज्ञापन

नगरनिगम के नगरायुक्त विवेक राय ने बताया कि पीएम स्वनिधि के तहत सभी वेंडरों और ठेला रेहड़ी वालों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 600 से अधिक वेंडर इस योजना में पंजीकृत होंगे। इसमें पंजीकृत होने वाले प्रत्येक वेंडर को दस हजार रुपये की सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी। पहली बार पंजीकृत वेंडरों को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए दस हजार रुपये का लोन दिलाया जाएगा। यह राशि जमा करने पर ब्याज की रकम वेंडर के खाते में वापस लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी बार में ऋण की राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये की जाएगी। इस राशि पर भी ब्याज में छूट मिलेगी। रकम जमा कराने पर बैंक की ओर से वेंडर को 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। नगरायुक्त राय ने बताया कि आवेदन पत्र में अब एक सौ रुपये के बजाय सिर्फ 50 रुपये का ही स्टांप पेपर लगवाया जाएगा। योजना के संबंध में जिलाधिकारी के स्तर पर बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। नगरायुक्त ने काशीपुर क्षेत्र के सभी वेंडरों और ठेला रेहड़ी संचालकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फड़-ठेली विक्रेताओं को दिया प्रशस्ति पत्र
दिनेशपुर। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत फल, सब्जी, रेहड़ी विक्रेताओं को नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सीमा सरकार व ईओ सरोज गौतम के नेतृत्व में प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने बताया कोरोना काल के दौरान रेहड़ी विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन दिया गया था। लाभार्थियों ने लोन को कम से कम ब्याज दरों के साथ वापस कर दिया है।

अब सरकार ऐसे लोगों को 20 से 30 हजार रुपये का अतिरिक्त लोन देगी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में लोन चुकता करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहां हिमांशु सरकार, प्रोजीत मंडल, गोविंद मंडल, सुकुमार सरकार, सत्यजीत विश्वास, सुनीता मिस्त्री, कनुप्रिया साह, ब्यूटी शील, आनंद कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed