{"_id":"64f8be1510f0df685506ba36","slug":"loan-recovery-new-challenge-to-officials-rudrapur-news-c-242-1-shld1030-3464-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ब्याज किया माफ, फिर भी मूलधन की रिकवरी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ब्याज किया माफ, फिर भी मूलधन की रिकवरी चुनौती
Wed, 06 Sep 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में 4192 मृत किसानों के परिजनों को चुकाना कृषि ऋण
सहकारी समितियों से लिया था 4038 लाख रुपये का कृषि ऋण
रुद्रपुर। सहकारिता विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत सहकारी समितियों से कृषि व अन्य ऋण लेने के बाद जिन किसानों का निधन हो चुका है, उनके परिजनों के लिए ऋण का ब्याज माफ किया है। ऋण का मूलधन परिजनों को चुकाना होगा लेकिन ऋण के मूलधन की रिकवरी सहकारिता विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। 30 सितंबर तक सहकारी समितियों को ऋण की रिकवरी करनी है, लेकिन जिले में ऋण की रिकवरी दर बेहद धीमी है।
ऊधम सिंह नगर जिले में 35 बहुउदेश्यीय सहकारी समितियां संचालित हैं। इन समितियों से कृषि कार्य, मवेशी खरीदने व अन्य कार्यों के लिए हजारों किसानों ने ऋण लिया था। इनमें से 4192 किसानों का ऋण चुकाने से पहले ही निधन हो गया। इन मृत किसानों पर अभी भी करीब 4038 लाख रुपये का ऋण बकाया है। जिला सहायक निबंधक डॉ. बीएस मनराल ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत मृत किसानों को परिजनों के लिए ऋण का ब्याज माफ कर दिया है, लेकिन उन्हें ऋण का मूलधन चुकाना होगा। अब तक सहकारी समितियां ऋण के करीब दो कराेड़ 14 लाख 40 हजार रुपये की रिकवरी कर चुकी हैं लेकिन रिकवरी की दर बेहद धीमी है।