{"_id":"6851c21f6cd967f8a7081673","slug":"listed-the-achievements-of-the-government-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128478-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
Wed, 18 Jun 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सोमवार को नगर के आंबेडकर पार्क में भाजपा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। वहां पर मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, प्रीतम सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुदेश आनंद प्रकाश, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन