फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   license of one medical store cancelled 

एक का लाइसेंस होगा निरस्त, दो के दवा वितरण पर रोक 

Fri, 12 Oct 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 12 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
license of one medical store cancelled 
मेडिकल स्टोर में दवाओं की जांच करती औषधी निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला

औषधि अनुज्ञापन अधिकारी कुमाऊं मंडल हेमंत सिंह नेगी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट एवं डा. सुधीर कुमार की टीम ने नगर के आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर दवा और दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।  खामियां मिलने पर टीम ने एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति करने के साथ ही दो मेडिकल स्टोरों पर एक माह तक दवा वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टीम ने गुरुनानक मेडिकल एजेंसी, कुमार मेडिकल एजेंसी, गोल्डन मेडिकल, दशमेश मेडिकल एवं कुमार मेडिकल का निरीक्षण कर खरीद-फरोख्त का ब्योरा तलब करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। छापेमारी की कार्रवाई से कुछ मेडिकल स्वामी अपनी दुकानें बंद कर चले गए। 
विज्ञापन


इस दौरान सुगंध मेडिकल स्टोर में खामियां मिलने पर टीम ने उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की साथ ही आनंद और अमित मेडिकल स्टोर पर एक माह तक दवा वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री होने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी की गई। वहां पर एसआई गणेश दत्त भट्ट, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष रोशन लाल सुखीजा, बलदेव गाबा, सुरेश छाबड़ा, विनोद कुमार आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed