{"_id":"65205bfa54bd2fb5b40d11d7","slug":"less-staff-in-sbs-collage-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4495-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 49 साल, छह गुना बढ़ गए विद्यार्थी लेकिन शिक्षकों के पद जस के तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 49 साल, छह गुना बढ़ गए विद्यार्थी लेकिन शिक्षकों के पद जस के तस
Sat, 07 Oct 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
विवेक मेहरा
रुद्रपुर। तराई के सबसे बड़े सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज मेें प्राध्यापकों की कमी से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। आलम यह है कि स्थापना के 49 साल बाद कॉलेज में विद्यार्थी तो छह गुना बढ़ गए लेकिन शिक्षकों के पद जस के तस हैं। वर्तमान में कॉलेज में पंजीकृत 8,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए सिर्फ 51 प्राध्यापक तैनात हैं। इनमें से भी नौ संविदा पर तैनात हैं। प्राध्यापकों की कमी से यूजीसी के मानकों का भी उल्लंघन हो रहा है।
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज की स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी। तब कॉलेज में करीब 1,200 विद्यार्थी पढ़ते थे। उस समय सृजित 47 पदों में से एक भी पद कॉलेज में नहीं बढ़ाया गया है जबकि कॉलेज प्रशासन की ओर से 71 नए पद सृजित करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को कई प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन इस तरह सरकार का ध्यान नहीं है। कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर प्रत्येक प्राध्यापक पर 155 से अधिक बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है।
राज्य सरकार का 80 बच्चों पर एक प्राध्यापक का नियम भी लागू नहीं
प्राध्यापकों की कमी के कारण प्रदेश सरकार की ओर से 80 बच्चों पर एक प्राध्यापक का नियम बनाया गया है लेकिन इसका भी अनुपालन नहीं हो पा रहा है। यूजीसी के मानकोें के अनुसार बीएससी में प्रति विषय 20 बच्चों पर एक प्राध्यापक और एमएससी में 15 बच्चों पर एक प्राध्यापक का नियम है। इसी तरह बीए में 30 बच्चों पर एक प्राध्यापक और एमए, एमकॉम में 20 बच्चों पर एक प्राध्यापक नियम है।
विज्ञापन
सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए भी प्राध्यापक नहीं
रुद्रपुर। कॉलेज में वर्तमान में सांध्यकालीन कक्षाएं संचालित हो रहीं हैं। इससे काॅलेज के प्राध्यापकों की जिम्मेदारी दोगुनी हो गई है। प्राध्यापकों की कमी के कारण कई कक्षाएं संचालित तक नहीं हो पा रहीं हैं। विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
रुद्रपुर कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से कई बार प्राध्यापकों के पद बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन नियुक्ति नहीं हुई है। - डॉ. मनोज पांडेय, परीक्षा प्रभारी, डिग्री कॉलेज, रुद्रपुर।
रुद्रपुर कॉलेज में विषयवार तैनात प्राध्यापक
विषय नियुक्त शिक्षक
वाणिज्य 5
भौतिकी 4
रसायन 4
हिंदी 4
अर्थशास्त्र 4
समाजशास्त्र 4
अंग्रेजी 3
भू्गोल 3
राजनीति 3
जंतुविज्ञान 3
वनस्पति विज्ञान 3
गणित 3
संस्कृत 2
इतिहास 2
मनोविज्ञान 2
क्रीड़ा 1
सांख्यिकी 1
यूजीसी से तय छात्र-शिक्षक अनुपात
संकाय व विषय मानक (छात्रसंख्या)
एमएससी 15
बीएससी 20
एमए 20
एमकॉम 20
बीए 30