फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard hiding in the field after seeing the drone in Dineshpur udhamsingh nagar

uttarakhand: दिनेशपुर में ग्रामीणों को दिनभर ऐसे छकाता रहा तेंदुआ, ड्रोन देख खेत में दुबका...देखें वीडियो

Fri, 12 Jan 2024 02:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jan 2024 02:52 PM IST
सार

दिनेशपुर के सुंदरपुर गांव में वासुदेव के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा। तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा। लेकिन ड्रोन को देेख तेंदुआ खेत में दुबक गया। 

विज्ञापन
Leopard hiding in the field after seeing the drone in Dineshpur udhamsingh nagar
leopard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनेशपुर में नगर से सटे सुंदरपुर गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा। लेकिन ड्रोन को देेख तेंदुआ खेत में दुबक गया। कई घंटे तलाशने के बाद भी वह वन विभाग को नहीं दिखा। 

विज्ञापन


बुधवार देर शाम को सुंदरपुर गांव में वासुदेव के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा। बताया जा रहा है कि कई महिलाओं ने भी अपने घर के पास तेंदुए को देखा। इसके बाद से गांव में अफरातफरी मच गई। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की सूचना पर एसडीओ शशि देवी, वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव पहुंची। उन्होंने ड्रोन की मदद से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सरसों के खेत में तेंदुआ कैमरे में कैद हो गया। ड्रोन कैमरे को नजदीक देख तेंदुआ पास ही स्थित पॉपलर के खेत में चला गया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- जयंती पर विशेष: 123 साल पहले चंपावत आए थे स्वामी विवेकानंद, इस आश्रम में 14 दिन किया था प्रवास; जानें ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक टीम उसे पकड़ने की तैयारी करती तब तक वह आंखों से ओझल हो गया। कई घंटे वह एक खेत से निकलकर दूसरे खेत में छिपता रहा। देर शाम तक पुलिस को उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली।  एसडीओ शशि देवी ने कहा कि मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी और शोर शराबे के कारण तेंदुआ इधर-उधर भाग रहा है। खेत में फसल भी तैयार है, जिसमे वह आसानी से छिप रहा है। उधर गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed