{"_id":"63a1ed9f5782464cca67e95c","slug":"leading-fireman-accused-of-using-fake-caste-certificate-case-registered-rudrapur-news-hld485950188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लीडिंग फायरमैन पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लीडिंग फायरमैन पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। अग्निशमन विभाग में एक लीडिंग फायरमैन की ओर से फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
जसपुर निवासी चंद्रभूषण यादव ने एसएसपी को पत्र लिखकर जसपुर में नियुक्त लीडिंग फायरमैन नागेंद्र प्रताप पर अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर महाराजगंज (यूपी) से फायरमैन के पद पर भर्ती होने का आरोप लगाया था। नागेंद्र को पिछड़ी जाति के यादव अहीर जाति का होना बताया गया। मामले में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने छह दिसंबर को मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव को जांच के आदेश दिए थे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से प्रारंभिक जांच में लीडिंग फायरमैन नागेंद्र प्रताप को अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी प्राप्त करने का दोषी पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने एसएसपी को भेजी जांच रिपोर्ट में वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आरोपी के खिलाफ पंतनगर थाने में तहरीर दी। एसओ पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई मोहन चंद्र भट्ट को सौंपी गई है। संवाद