फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   leader of apposition yashpal arya in bazpur

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बिफरे यशपाल आर्य कहा-सबका बोरिया बिस्तर बांध दूंगा

Tue, 10 Oct 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
leader of apposition yashpal arya in bazpur
बाजपुर दोराहा चौक पर अतिक्रमण से पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य।
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य दोराहा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज हो गए। उन्होंने कई अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई। लोगों की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सबका बोरिया बिस्तर बांध दूंगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन


काशीपुर में मंगलवार को कांग्रेस के कार्यक्रम से लौटते समय नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य ने दोराहा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चिह्नीकरण से अधिक दायरे में दुकान सहित अन्य पक्के निर्माण को ध्वस्तीकरण का आरोप लगाया। इस पर नेता प्रतिपक्ष आर्य भड़क गए। उन्होंने एसडीएम आरसी तिवारी को फोन लगाया तो जवाब मिला कि वह पिथौरागढ़ में हैं। आर्य ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसडीएम, तहसीलदार मौके पर मौजूद नहीं रहे, सिर्फ एक कानूनगो को भेजा गया। मानक से अधिक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। लोगों के साथ अन्याय हुआ तो ऑफिस में आकर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


राजस्व, लोनिवि, पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दोराहा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जेसीबी मशीन से दुकान सहित अन्य भवन हटाए थे। लोगों का आरोप है कि सड़क के बीच से निर्धारित मानक 50 फीट है जबकि 70 फीट तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मकानों में बैठे लोग बालबाल बच गए। लोगों की पीड़ा सुनकर नेता प्रतिपक्ष आर्य बिफर पड़े। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग, जाकिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed