फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lawrence Vishnoi called WhatsApp and asked for extortion of one crore

लॉरेंस विश्नोई के नाम से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lawrence Vishnoi called WhatsApp and asked for extortion of one crore
रुद्रपुर के गल्ला मंडी में टायर की दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखते सीओ सिटी अमित कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। फिल्म अभिनेता सलमान को मारने की धमकी देने वाले जेल में बंद कुख्यात बदमाश लॉरेंस विश्नोई के नाम से रुद्रपुर के एक टायर कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। टायर कारोबारी की दुकान पर पैदल पहुंचे दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ छह राउंड फायर कर दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद बदमाश नेशनल हाईवे तक बाइक से पहुंचे। जहां पहले सेे खड़ी कार में सवार होकर गदरपुर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बराड़ कालोनी, रामपुर रोड निवासी निर्मन विर्क की गल्ला मंडी में गुरुनानक टायर के नाम से दुकान है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे निर्मन के मामा जगजीवन सिंह दुकान पर पहुंचे तो वह किसी काम से दुकान छोड़कर चला गया। दुकान पर जगजीवन के अलावा दो अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसी बीच दो अज्ञात बदमाश दुकान पर पैदल पहुंचे और उन्होंने निर्मन के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ छह राउंड गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

गोली चलते ही दुकान में मौजूद जगजीवन और कर्मचारियों ने बमुश्किल जान बचाई। वहीं, आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गोली चलाने के बाद दोनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे की तरफ भागे। जहां हाईवे पर पहले से खड़ी कार में सवार होकर गदरपुर की ओर भाग गए। दुकान स्वामी निर्मन का कहना है कि बदमाशों ने गोली चलाने के पांच मिनट बाद ही उसके व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल कर रहे बदमाश ने खुद को लॉरेंस विश्नोई बताया और कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है। यदि एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो अंजाम आगे और बुरा होगा। गोली चलने की सूचना मिलते ही एसएसपी डीएस कुंवर, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए छह टीमें गठित कर दी हैं। शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
लॉरेंस विश्नोई के नाम से खौफ फैलाने की तो नहीं थी साजिश
रुद्रपुर। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लॉरेंस विश्नोई एक आतंक का नाम है। पंजाब के फाजिल्का के अबोहर के रहना वाला लॉरेंस विश्नोई के पिता पंजाब पुलिस के कांस्टेबल रह चुके हैं। वर्ष 2011 से अब तक लॉरेंस पर हत्या, रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं में 50 केस दर्ज हैं, जिसमें वह 30 में बरी हो चुका है। पुलिस इस कोण पर काम कर रही है कि लॉरेंस के नाम से गोली चलाकर खौफ फैलाने की साजिश तो नहीं की जा रही है।
मंगलवार शाम दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने नकाब नहीं पहना था। दुकान पर पहुंचते ही उन्होंने निर्मन विर्क के बारे में पूछा और सैंकेड़ में ही छह फायर कर दिए। बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि दुकान पर इस समय निर्मन नहीं है। फायरिंग के बाद उन्होंने व्हाट्सएप पर अपनी पहचान छिपाने के लिए ऑडियो कॉल किया। ताकि वह पहचान में न आ जाएं।
बदमाशों ने जिस समय दुकान में गोलीबारी की उस समय दुकान के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। बदमाशों को पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश की जा रही है। वहीं कुख्यात बदमाश लॉरेंस विश्नाई के नाम से कॉल करने से पुलिस के माथे पर बल आ गया है।
पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार लॉरेंस विश्नोई के नाम से खौफ फैलाने व एक करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने की साजिश भी हो सकती है। रंगदारी मांगने के मामले में स्थानीय कुछ लोगों का हाथ होने की आशंका है। वहीं रंगदारी के बाद दुकानदार निर्मन भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसका कहना है कि इससे पहले उसके पास रंगदारी को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं आया था। गोली चलाने के बाद रंगदारी मांगने ने पुलिस को फिलहाल उलझा कर रख दिया है। बता दें कि कुख्यात बदमाश लॉरेंस इस समय अजमेर जेल में बंद है। (संवाद)
रुपये का लेनदेन हो सकता है रंगदारी और गोलीबारी की वजह
रुद्रपुर। गोलीबारी के बाद रंगदारी मांगने के पीछे रुपये का लेनदेन हो सकता है। सूत्रों की मानें तो टायर कारोबारी निर्मन विर्क ब्याज पर रुपये देने का काम भी करता है। उसने कई लोगों को ब्याज पर रुपये दिए हैं। पुलिस को आशंका है कि फायरिंग के पीछे रुपये का लेनदेन हो सकता है। इसके अलावा फायरिंग करने वाले बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि टायर कारोबारी किस समय दुकान पर आता-जाता है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से मची अफरातफरी
रुद्रपुर। दुकान में अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के दुकानदारों व मोहल्लेवासियों में अफरातफरी मच गई। लोग व दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर मौजूद तीनों लोग सकुशल मिले। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
लोकल कनेक्शन मान रही पुलिस
रुद्रपुर। गोलीबारी व रंगदारी को पुलिस लोकल कनेक्शन मान रही है। पुलिस ने रुद्रपुर शहर के साथ ही यूपी से सटी सभी सीमाओं पर चौकसी कर दी है। देर रात गदरपुर व आसपास के संपर्क मार्गों पर वाहनों की तलाशी की गई। लेकिन रात साढ़े 10 बजे तक पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से बदमाश दुकान पर पहुंचे उससे लोकल कनेक्शन लग रहा है।

दुकान में गोलीबारी व रंगदारी मांगने के मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। लॉरेंस विश्नोई का नाम सामने आने पर इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। मामले के खुलासे को लेकर एसटीएफ समेत छह टीमें गठित कर दी हैं। - डीएस कुंवर, एसएसपी।

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में हुई फायरिंग की घटना की जानकारी लेते एसएसपी और एसपी क्राइम।

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में हुई फायरिंग की घटना की जानकारी लेते एसएसपी और एसपी क्राइम।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में फायरिंग की घटना के बाद दुकान के बाहर मौजूद भीड़।

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में फायरिंग की घटना के बाद दुकान के बाहर मौजूद भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में दुकान में चली गोली के निशान।

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में दुकान में चली गोली के निशान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed