{"_id":"6ac93d5b4750dc33f80f2028","slug":"lavjot-kaur-secures-first-place-in-the-state-level-essay-competition-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-116024-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में लवजोत कौर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में लवजोत कौर प्रथम
Sat, 10 Oct 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। श्री गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा लवजोत कौर ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। देहरादून में राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और पांच हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य बलजिंदर कौर ने बताया कि लवजोत ने सूचना का अधिकार विषय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता जीती। सात अक्तूबर को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय परिवार और गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लो और कमेटी के सदस्यों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद