{"_id":"684c70db89947db2e1095314","slug":"late-on-his-death-anniversary-remembered-indira-hridayesh-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-128283-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुण्यतिथि पर स्व. इंदिरा हृदयेश को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुण्यतिथि पर स्व. इंदिरा हृदयेश को किया याद
Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्व. डाॅ. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया। शुक्रवार को पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा हृदयेश उत्तराखंडकी आयरन लेडी के रूप में विख्यात थीं। हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश में हुए विकास कार्यों में उनका बड़ा योगदान रहा है। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी नेता उनका सम्मान करते थे। वह अपने समय की प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ और मिलनसार महिला थीं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में उत्तराखंड के विकास के लिए अहम योगदान दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को भी कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहां महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, योगेश चौहान, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, नंद किशोर, छत्रपाल, दिनेश मौर्य, उमा सरकार आदि थे।
इधर काशीपुर में महानगर कांग्रेस कार्यालय एनडी तिवारी एससी गुड़िया कांग्रेस नवचेतना भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश मामले में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। वहां महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, संदीप सहगल एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, राजेश शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, पार्षद अब्दुल कादिर, हनीफ अंसारी गुड्डू, मंसूर अली मंसूरी आदि थे। ब्यूरो/संवाद