{"_id":"62ba06b043fc0620614eb6f6","slug":"lakhanpur-won-the-match-rudrapur-news-hld467273856","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को हराकर लखनपुर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेशपुर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते सहारा सिटी लखनऊ व लखनपुरी एफसी के खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
दिनेशपुर। पवित्र क्लब की ओर से आयोजित सुधांशु मंडल मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। सातवें लीग मैच में लखनपुर एफसी की टीम ने सहारा सिटी लखनऊ की टीम को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शानदार प्रदर्शन के लिए लखनपुर एफसी टीम के स्ट्राइकर गौरव कुमार मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन
शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में रविवार की शाम को खेले गए टूर्नामेंट के सातवें लीग मुकाबले में शुरुआती दौर में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के बार पोस्ट पर लगातार हमले किए लेकिन दोनों ही टीमों के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। मध्यांतर से ठीक पहले लखनपुर एफसी के स्ट्राइकर गौरव ने टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
मध्यांतर के बाद सहारा सिटी लखनऊ की टीम ने एक गोल कर मैच में वापसी कर ली। अंतिम क्षणों में लखनपुर एफसी के गौरव ने दूसरा गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। मैच में अखिलेश मंडल ने मुख्य और अमित कुमार व राहुल ने सहायक निर्णायक की भूमिका निभाई। कमेंट्री रवि सरकार और प्रसन्नजीत साह ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।