फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   laborer had murdered the nurse with the intention of satisfying his lust and looting in rudrapur

Rudrapur: मजदूर ने हवस मिटाने के इरादे से की थी नर्स की हत्या, घटना के बाद पत्नी के साथ फरार हो गया था आरोपी

Fri, 16 Aug 2024 09:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 Aug 2024 09:53 AM IST
सार

यूपी सीमा पर नर्स हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बरेली निवासी एक मजदूर को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। सुनसान रास्ते में अकेली महिला को देखकर उसकी नियत डोल गई थी। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने नर्स हत्याकांड का खुलासा किया। 

विज्ञापन
laborer had murdered the nurse with the intention of satisfying his lust and looting in rudrapur
ad crime - फोटो : freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

यूपी सीमा पर नर्स हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बरेली निवासी एक मजदूर को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। सुनसान रास्ते में अकेली महिला को देखकर उसकी नियत डोल गई थी। उसने पहले नर्स से दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या को अंजाम देते हुए उसका सामान लेकर फरार हो गया।

बुधवार को कोतवाली में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने नर्स हत्याकांड का खुलासा किया। उनके अनुसार बिलासपुर डिबडिबा की वसुंधरा कालोनी एक युवती ने पुलिस को बताया था कि 30 जुलाई की शाम उनकी 33 साल की बहन जिम से घर आते समय लापता हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और एसओजी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही लापता महिला के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। आठ अगस्त को युवती का कंकाल डिबडिबा क्षेत्र में वसुंधरा काॅलोनी को जाने वाली सड़क के किनारे से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मृतका के मोबाइल पर बरेली के ग्राम तुरसा पट्टी निवासी खुशबू के नाम पर लिया गया सिम संचालित होता मिला। कुछ समय में मोबाइल बंद हो गया। जब पुलिस खुशबू के घर पहुंची तो वह और उसका पति धर्मेंद्र फरार हो गए। इसके बाद सर्विलांस के आधार पर राजस्थान के जोधपुर के औद्योगिक क्षेत्र जोधपुर पश्चिम से खुशबू और धर्मेंद्र को पकड़कर रुद्रपुर लाया गया।

पूछताछ में धर्मेंद्र ने दुष्कर्म और लूट के बाद मृतका के स्कार्फ से ही उसका गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। महिला को सुनसान सड़क पर अकेला जाते हुए धर्मेंद्र की नीयत खराब हो गई थी। वह अंधेरे का फायदा उठाकर उसे एकांत में झाड़ियों में ले गया और वहां दुष्कर्म कर हत्या को अंजाम देने के बाद पर्स से तीन हजार रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गया।

विवेचक ने गुमशुदगी के केस को हत्या, दुष्कर्म और लूट की धारा में तरमीम कर दिया। बुधवार सुबह अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहां पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के, सीओ सिटी निहारिका तोमर मौजूद रही।

नहीं मिला महिला का सामान
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना के समय पहनी टीशर्ट और उसका मोबाइल बरामद किया है। नर्स से लूटा मोबाइल और अन्य सामान नहीं मिल सका है। एसएसपी के अनुसार हत्यारोपी को पीसीआर में लेकर सामान बरामदगी कराई जाएगी।

मजदूरी का काम करता था हत्यारोपी, पहले भी रहा है जेल
एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी मजदूरी करता है। घटना से कुछ दिन पहले तक वह डिबडिबा और गदरपुर क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। घटना वाली शाम अकेली महिला को देखकर उसने लूट और दुष्कर्म किया। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी किसी आपराधिक मामले में बरेली जेल में रह चुका है। 

500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले
एसएसपी ने बताया कि 30 जुलाई की रात नर्स हाईवे पर टेंपो से उतरी थी और घर की ओर जाने वाली सड़क पर जाते हुए दिखी थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ था। आरोपी ने घटना वाले दिन जो टी शर्ट पहनी थी, वह बरामद हुई है। कहा कि मृतका के शरीर पर कोई कैमिकल नहीं डाला गया था। 

हत्यारोपी को सबसे बड़ी सजा दिलवाएंगे
एसएसपी ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है। एसपी क्राइम के निर्देशन में टीम पूरे मामले की विवेचना और बरामदगी में जुटेगी। मामले में हत्यारोपी को सजा-ए-मौत दिलवाई जाएगी। उन्होंने टीम को दो हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। कहा कि एसएसआई अशोक कुमार ने बेहतर कार्य किया और राजस्थान में अभियुक्त को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed