फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kothi of former BJP MLA Harbhajan Singh Cheema submerged

Udham Singh Nagar News: भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की कोठी हुई जलमग्न

Fri, 11 Aug 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kothi of former BJP MLA Harbhajan Singh Cheema submerged
काशीपुर। भारी बारिश से बुधवार रात पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की कोठी में पानी घुस गया। इस दौरान पूर्व विधायक ने नगर निगम प्रशासन पर जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने जलभराव को लेकर निगम प्रशासन पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा निगम शहर के नाले-नालियों व माइनर की सही ढंग से सफाई नहीं कर रहा है। इसके कारण जलभराव हो गया। जलभराव से शहर के लोगों और व्यापारियों का हर साल करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


बीस वर्षों के विकास दावों की पोल खुली
काशीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शफीक अहमद अंसारी ने काशीपुर के पूर्व और वर्तमान विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनके खुद के घर में पानी घुसा, तब उन्हें दर्द महसूस हुआ। अपनी इज्जत बचाने के लिए जल निकासी के प्रति लापरवाही का ठीकरा नगर निगम पर फोड़ रहे हैं। जनता खुद देख लें कि 20 वर्षों से विकास का दावा कर रहे पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के दावों में कितना दम है। पिछले 20 वर्षों से वह विकास के जो दावे कर रहे थे वह झूठे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन बारिश शुरू होने के पहले से नाले-नालियों-माइनर की सफाई करा रहा है। यह अतिवृष्टि है, इस पर किसी का वश नहीं है। यह आरोप लगाना कि निगम सफाई नहीं करा रहा है गलत है। निगम के पर्यावरण मित्र नियमित छोटे-बड़े नालों की जेसीबी व स्वयं सफाई कर रहे हैं। शहरवासी उसमें कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं, जिससे जलभराव की समस्या हो रही है। - ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article