{"_id":"58e543594f1c1bd5655b3f39","slug":"kohram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से मजदूर की मौत, कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से मजदूर की मौत, कार क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। अपनी साली की पुत्री को देखने हल्द्वानी गए सरवरखेड़ा काशीपुर निवासी मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को सरवरखेड़ा निवासी बाल किशन (55) पुत्र कालू अपनी साली की पुत्री रेखा से मिलने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल गया था।
विज्ञापन
जहां उसके ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया बालकिशन भवन निर्माण में मजदूरी करता था। वह घर से खाना लेकर बुधवार की सुबह ट्रेन से हल्द्वानी गया था। मृतक के घर में पत्नी चमको, विवाहित पुत्री रीना (33) पुत्र रवि (30) ब्रजवासी (27), धर्मेंद्र (24) हैं। पूरा परिवार मेहनत-मजदूरी करता है।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप राह चलते मजदूर के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान पास में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते हाइवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने पेड़ हटाकर शव को निकाला। ऊधमसिंह नगर जिले के सरवरखेड़ा काशीपुर निवासी बालकिशन एसटीएच में भर्ती अपनी भतीजी के लिए खाना लेकर बुधवार सुबह पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल के पास तेज हवाओं के बीच हाइवे पर अचानक एक पेड़ मजदूर के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से पास में खड़ी कार (यूके 04एल 2200) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते यातायात बाधित हो गया। घटना को देखने के चक्कर में स्कूटी सवार एक युवती टेंपो से टकरा गई।
पुलिस ने पेड़ की डालियां हटाकर मजदूर को निकाला। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पेड़ को हटाकर हाइवे का यातायात सुचारु कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार धनीराम आर्या ने अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मजदूर के परिवार को एक लाख रुपये की मदद करेगा।
चौकी प्रभारी बीसी मासीवाल ने बताया कि बालकिशन ने डायरी में लिखा था कि रेखा सर्जरी वार्ड में भर्ती है। इसी आधार पर पुलिस ने रेखा के पति लेखराज से शव की शिनाख्त कराई। मजदूर बालकिशन के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर के पास से 720 रुपये डायरी के अलावा रेलवे का टिकट बरामद किया।