फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kitchha : Girl child murdered after raped bruilty.

मौसेरे भाई ने तीन साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद मार डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kitchha : Girl child murdered after raped bruilty.
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। - फोटो : RUDRAPUR
किच्छा/रुद्रपुर। किच्छा इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मौसेरे भाई ने तीन साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद शव को जंगल में नाले के किनारे छिपा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पिता अभी फरार है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उनका कहना था कि दोपहर करीब 12 बजे उनकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उस वक्त घर पर माता-पिता नहीं थे। तभी उनके साढ़ू का 20 वर्षीय बेटा वहां आया और उनकी बेटी को बाइक से कहीं ले गया है। शाम को माता-पिता के आने पर जब बच्ची की खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि उसका मौसेरा भाई अपने साथ ले गया है। अनहोनी की आशंका के चलते देरशाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार की रात ही किच्छा पुलिस ने उत्तम नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में युवक ने बच्ची के अपहरण की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बच्ची को दोपहर के समय बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची चिल्लाकर रोने लगी तो उसने उसकी हत्या कर दी। शव को घर से करीब एक किमी दूर जंगल में एक नाले के किनारे छिपाकर उसके ऊपर से पत्ते रख दिए। इसके बाद वह अपने घर आ गया था। जब उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो मां ने एक हजार रुपये देकर भाग जाने के लिए कहा। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर बच्ची का शव का बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376, 120बी, 201 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटे के आपराधिक कृत्य को छिपाने के मामले में युवक की मां को आईपीसी की धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम वैज्ञानिक तरीके से करवाकर उसके साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में पोस्टमार्टम का करवाया गया। हत्याकांड की जांच के लिए एक महिला विवेचक को विशेष रूप से नियुक्त किया जाएगा। संवाद
शव पहुंचा तो गांव में हर कोई रोया, आरोपी को फांसी देने की मांग
किच्छा। पोस्टमार्टम के बाद जब बच्ची का शव उसके गांव पहुंचा तो हर कोई अपने आंसू नहीं रोक पाया। बच्ची के माता-पिता, दादा-दादी बेसुध गए। ग्रामीणों ने शव को कोतवाली ले जाकर आंदोलन करने की बात कही तो पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें किसी तरह शांत किया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी ग्रामीणों को समझाया। महिलाएं आरोपी युवक को फांसी देने की मांग कर रही थीं।
भाई से गोद ली थी बच्ची
किच्छा। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के पिता की शादी के 15 साल बाद भी संतान नहीं थी। इस कारण उन्होंने अपने भाई की बेटी को गोद लिया था। परिवार में सब मिलजुलकर रह रहे थे। किसी को पता नहीं था कि एक दिन ऐसा भी देखना पड़ेगा।

एसएसपी ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया
किच्छा। दोपहर एसएसपी मंजूनाथ टीसी बच्ची के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि दोषियों को हर हाल में फांसी की सजा दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed