{"_id":"640dfb7055ced6629701c9d4","slug":"kichha-upsets-khatima-rudrapur-news-c-8-1-79518-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किच्छा ने खटीमा को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किच्छा ने खटीमा को किया चित
Sun, 12 Mar 2023 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने मनोज सरकार स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। फाइनल में किच्छा खंड की टीम ने खटीमा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में जिले की आठ नगर और खंडों की टीमों ने प्रतिभाग किया। नॉकआउट टूर्नामेंट में अंतिम चार में खटीमा नगर, खटीमा खंड, किच्छा नगर व किच्छा खंड ने जगह बनाई। वहीं अंतिम दो में किच्छा खंड व खटीमा नगर पहुंचे। आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र ने बताया कि बेस्ट राइडर में यश कोरंगा व गौरव सिंह ज्याला को प्रथम, गौतम व धीरज सिंह चुफाल को द्वितीय, जनकचंद व विनय को तृतीय पुरस्कार मिला। वहां पर जिला संघ चालक अशोक जायसवाल, रुद्रपुर नगर कार्यवाह विजय बहादुर, नगर शारीरिक प्रमुख अभिनव, कमल, गुंजन, चरणजीत, नीरज त्यागी, राहुल तिवारी, मोहित कक्कर, इंदरजीत मंडल आदि थे।