फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kichha scandal blew effigy in protest of the SSP

किच्छा कांड के विरोध में एसएसपी का पुतला फूंका

Sun, 26 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नानकमत्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Sun, 26 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kichha scandal blew effigy in protest of the SSP

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से सिख समाज में आक्रोश है। सिखों ने नगर में प्रदर्शन कर जुलूस निकाला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका।

विज्ञापन

  रविवार को सिख समाज की बैठक में किच्छा पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर हिरासत में लिए गए जसविंदर सिंह जस्सा की मौत पर आक्रोश जताया गया। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी सीओ सहित पांच पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सिख समाज आहत है। बैठक में आरोप लगाया गया कि एसएसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद अब तक आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसके बाद समाज के लोगों ने नगर में जुलूस निकाला। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस का पुतला जलाया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, चंचल सिंह, नरेन्द्र सिंह, जसवन्त सिंह, पपिन्दर सिंह, सतपाल सिंह, सुखवन्त सिंह, राज सिंह, भोला सिंह, रणवीर सिंह, डा. गुरदेव सिंह, मेहताब सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed