{"_id":"69ef5f97fd0b52919406536d","slug":"khatima-municipality-passes-resolution-of-condemnation-against-failure-to-pass-nari-shakti-vandan-bill-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima: नारी शक्ति वंदन बिल को पारित न होने देने का विरोध, नगर पालिका बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima: नारी शक्ति वंदन बिल को पारित न होने देने का विरोध, नगर पालिका बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित
Mon, 27 Apr 2026 06:42 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:42 PM IST
सार
Khatima Nagar Palika Board Meeting: बोर्ड बैठक में खटीमा शहर के विकास और शहरी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सभासदों की ओर से कई प्रस्ताव दिए गए।
विज्ञापन
खटीमा नगर पालिका के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खटीमा नगर पालिका की सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में पिछले दिनों लोकसभा में कांग्रेस व अन्य दलों की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने देने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही खटीमा शहर के विकास और शहरी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सभासदों की ओर से कई प्रस्ताव दिए गए।
विज्ञापन
धारी ब्लॉक के दुदुली में हादसा: मैक्स वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर बनाकर स्वागत द्वार बनाया जाएगा। साथ ही 30 पर्यावरण मित्र नाला गैंग बनाकर नाले की सफाई करेंगे। राशन कार्डों की जांच कर पात्र लोगों का राशन कार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा सभासद निवास का बोर्ड लगाया जाएंगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य, सभासद विश्वनाथ यादव, गोकुल ओली, असलम अंसारी, प्रकाश शर्मा, नफीस अंसारी, आशीष श्रीवास्तव, जीशान ओवैसी, सिद्धार्थ सिंह, मुखरजीत राणा, लक्ष्मण सिंह भंडारी, दीपा धारियाल, दौलत सिंह राणा, सारिक हुसैन, रमेश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन