{"_id":"611829358ebc3ee0342128e7","slug":"kdf-raises-problems-in-front-of-cm-kashipur-news-hld4346072144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविषाण के प्रतिबंध में कुछ राहत दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविषाण के प्रतिबंध में कुछ राहत दी जाए
विज्ञापन
देहरादून में सीएम धामी से मिलकर समस्याएं रखते केडीएफ के सदस्य।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने काशीपुर की समस्याओं के लिए देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से गोविषाण को सी श्रेणी में करने और लक्ष्मीपुर माइनर व द्रोणनहर कवर कराने की मांग की।
शनिवार को केडीएफ ने सीएम से मिलकर काशीपुर में निर्माणाधीन आरओबी का काम समय से पूरा कराने और प्रोजेक्ट में बरती गई अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने द्रोण माइनर को पूर्व की भांति द्रोणासागर ताल से जोड़ने की मांग की। गोविषाण को पुरातत्व की ए श्रेणी से हटाकर सी श्रेणी में करते हुए 100 मीटर से बाहर निर्माण के प्रतिबंध से मुक्त किया जाए। उन्होंने द्रोण परिसर में पुरातत्व विभाग द्वारा बंद किए स्थल को खोलने की मांग की ताकि लोग द्रोण प्रतिमा और पंचतत्व मंदिर के दर्शन कर सके। उन्होंने सर्किट योजना के तहत गिरीताल और द्रोणासागर का कायाकल्प कराने की मांग की।
महुआखेड़ागंज की सड़कों के निर्माण और नगरीय नियोजन के लिए आईआईएम के सहयोग से प्रोजेक्ट तैयार कराने की मांग की। केडीएफ के उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने जीएसटी में बोगस बिलों से आ रही समस्या बताई। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि सीएम को काशीपुर आगमन का निमंत्रण दिया है। उम्मीद है कि सीएम काशीपुर आकर द्रोणनहर, लक्ष्मीपुर माइनर समेत अन्य लंबित योजनाओं को जल्द पूरा कराने की घोषणा करेंगे। वहां पवन अग्रवाल, शरद गोयल, दिलप्रीत सेठी, आयुषी नागर, अपूर्व जिंदल, प्रतीक जिंदल, वीरेंद्र कालरा शामिल थे। सीएम के बाद प्रतिनिधिमंडल डीजीपी अशोक कुमार, डीआईजी निलेश आनंद भरने, कृषि सचिव मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव अभिनव कुमार से भी मिला।