फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashmir. game. Skoy. possibilities. Uttarakhand.

उत्तराखंड में है कश्मीर का पारंपरिक खेल स्कॉय की संभावनाएं : विकास

Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kashmir. game. Skoy. possibilities. Uttarakhand.
रुद्रपुर के सिटी कल्ब में प्रेस वार्ता करते स्कॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा और पदा​धिकारी
रुद्रपुर। स्कॉय एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि कश्मीर के पारंपरिक खेल स्कॉय को लेकर तमाम संभावनाएं दिख रही हैं। इस खेल को प्रदेश के हर जिले के स्कूल, कॉलेज तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिलों में कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह खेल आत्मरक्षा के परिपेक्ष्य में भी उपयोगी है। इस खेल का प्रशिक्षण लेकर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकवीर भी बनेंगे। कश्मीर से आए स्कॉय खेल के ग्रैंड मास्टर मीर नजीर अहमद ने बताया कि स्कॉय खेल कश्मीर का पारंपरिक खेल है।
विज्ञापन

पूर्व में कश्मीर के राजा महाराजा की ओर से स्कॉय खेल को आत्मरक्षा की विद्या के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता था और यह खेल सैनिकों के लिए अनिवार्य था। पूर्व में गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्कॉय खेल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव हसन खान ने बताया कि स्कॉय खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के साथ 68 देशों में खेला जा रहा है। भारत के 27 राज्यों में यह खेल खेला जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कॉय खेल उत्तराखंड में बहुत लोकप्रिय होगा।

वहां पर एसोसिएशन सचिव सुंदर सिंह, सौरभ गौड़, सौरभ सनवाल, दीपक पांडे, रोहित मखोलिया, मोना कश्यप, सुनीता जोशी, आरुषि कुश्वाहा, राधव, गरिमा, पूजा आदि मौजूद रहीं।

रुद्रपुर के सिटी कल्ब में प्रेस वार्ता करते स्कॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा और पदाधिकारी

रुद्रपुर के सिटी कल्ब में प्रेस वार्ता करते स्कॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा और पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed